अमेरिका: रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग का वीडियो आया सामने, हमलावर ने कार पर चलाई गोलियां
अमेरिका के आयडाहो में एक रेस्टोरेंट के पास हुई गोलीबारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर को राइफल से लगातार फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह एक कार की तरफ तीन बार गोलियां चलाता नजर आया। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई है, वहीं हमलावर को मार गिराने वाले शख्स की हर तरफ तारीफ हो रही है और उसे 'हीरो' कहा जा रहा है।