अमेरिका में हरी मिर्च की कीमत देख भारतीय महिला के उड़े होश, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका के एक सुपरमार्केट में हरी मिर्च के दाम जानकर एक भारतीय महिला दंग रह गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो में महिला ने बताया कि वहां 114 ग्राम हरी मिर्च के लिए करीब ₹400 चुकाने पड़ते हैं, जिसे सुनकर उसे भारत में मिलने वाली मिर्च की सस्ती कीमतों की याद आ गई। इस पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि अब तो अमेरिका में ही मिर्च की खेती शुरू करनी पड़ेगी।