अमेरिका में स्कूलों की सुरक्षा के लिए खास ड्रोन, 60 सेकेंड में हमलावर को करेंगे काबू
फ्लोरिडा, अमेरिका में स्कूलों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन मात्र 5 सेकेंड में शुरू हो सकते हैं और 15 सेकेंड के भीतर हमलावर तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद, ये ड्रोन पेपर स्प्रे का उपयोग करके 60 सेकेंड के अंदर शूटर को रोकने में सक्षम हैं। इन ड्रोन्स में फ्लैशिंग लाइट्स, स्पीकर्स और कैमरों जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।