अमेरिका में पार्ट-टाइम मेहंदी आर्टिस्ट के तौर पर कितनी कमाई करती हैं भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर?
अमेरिका में कार्यरत भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियंका जैन ने साझा किया है कि वे पार्ट-टाइम मेहंदी लगाने का काम करके प्रति घंटे $100 (लगभग ₹9,000 से ₹10,000) तक कमा लेती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर 20% तक टिप भी मिल जाती है। प्रियंका के अनुसार, शादियों या दुल्हन की मेहंदी के लिए 10 घंटे के काम से उनकी कमाई ₹1 लाख तक पहुंच जाती है।