अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए ₹95 लाख का शुल्क संभव, 3.6 लाख भारतीय छात्र होंगे प्रभावित
वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन उन विदेशी छात्रों पर $100,000 (लगभग ₹95.43 लाख) का नया शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है, जो अमेरिकी कॉलेजों से डिग्री लेने के बाद वहीं नौकरी करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि यह प्रस्तावित शुल्क 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) प्रोग्राम से संबंधित हो सकता है। यदि यह नियम लागू होता है, तो अमेरिका में उच्च शिक्षा ले रहे करीब 3.6 लाख भारतीय छात्र इससे सीधे तौर पर प्रभावित हो सकते हैं।