अमेरिका में दिखा दुनिया का सबसे दुर्गंधयुक्त फूल

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बॉटेनिकल गार्डन में टाइटन एरम (अमॉर्फोफैलस टाइटेनम) फूल खिला है, जिसे दुनिया का सबसे बदबूदार फूल माना जाता है। यह दुर्लभ फूल केवल 24 से 48 घंटों के लिए ही खिलता है। इसे 'कॉर्प्स फ्लावर' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें से सड़ती हुई लाश जैसी गंध आती है। इस फूल की प्रजाति को पहली बार 1878 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में खोजा गया था।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
अमेरिका में दिखा दुनिया का सबसे दुर्गंधयुक्त फूल | ShortKT