अमेरिका: महिला हर महीने ₹25,000 खर्च कर सैलून में करवाती है बाल स्टाइल, बताई यह वजह
लॉस एंजेलिस की रहने वाली 30 वर्षीय मैडी जॉनसन अपने बालों को संवारने के लिए हर महीने $300 यानी करीब ₹25,000 से ज्यादा खर्च करती हैं। पेशे से वकील और बिजनेस अफेयर एग्जीक्यूटिव जॉनसन का कहना है कि घर पर खुद बाल धोने, सुखाने और स्टाइल करने में उन्हें 2 घंटे का समय लग जाता है, जबकि सैलून में यह काम महज 45 से 60 मिनट में पूरा हो जाता है। उन्होंने इस खर्च को 'समय खरीदने' जैसा बताते हुए कहा कि इससे वह अधिक प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं।