अमेरिका ने सार्वजनिक किए 2025 के यूएफओ वीडियो, मध्य पूर्व में हुई थी घटना
अमेरिकी सरकार द्वारा हाल ही में जारी यूएफओ फाइलों में जनवरी 2025 के दौरान मध्य पूर्व के आसमान में देखे गए एक संदिग्ध यूएफओ का फुटेज शामिल है। इस वीडियो को अमेरिकी सेना के इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इन्फ्रारेड सेंसर के जरिए कैप्चर किया गया था। रक्षा विभाग के आधिकारिक यूएफओ पोर्टल पर अपलोड की गई इन 41 नई फाइलों में कई तस्वीरें, वीडियो और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं।