अमेरिका: टेनेसी में दुकान लूटने आए हमलावर ने भारतीय मूल के सुरेश पटेल की गोली मारकर हत्या की

अमेरिका के टेनेसी राज्य में गुजरात के रहने वाले 56 वर्षीय सुरेश पटेल की उनकी दुकान पर लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त उनकी 19 साल की बेटी भी दुकान में मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि चेहरा ढके हुए एक हमलावर ने कैश लूटने के बाद सुरेश पटेल पर कई गोलियां चलाईं और फिर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर वहां से भाग निकला।

by shortkt.com
14 घंटे पहले
अमेरिका: टेनेसी में दुकान लूटने आए हमलावर ने भारतीय मूल के सुरेश पटेल की गोली मारकर हत्या की | ShortKT