अमेरिका के मॉल में भारतीय व्यक्ति पर चाकू से 15 बार हमला, आरोपी ने पूछा था धर्म
अमेरिका के यूटा स्थित एक शॉपिंग मॉल में सोहेल नाम के एक भारतीय नागरिक पर चाकू से 15 बार हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावर ने सोहेल से पहले यह पूछा कि 'क्या तुम मुस्लिम हो?' और जैसे ही सोहेल ने 'हां' में जवाब दिया, उसने उस पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। दो बच्चों के पिता सोहेल की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।