अमेरिका के नए वीज़ा नियमों का मौजूदा विदेशी छात्रों पर क्या असर पड़ेगा?
अमेरिका में रह रहे मौजूदा F वीज़ा वाले छात्र और J वीज़ा वाले एक्सचेंज विज़िटर्स नए नियमों के लागू होने के 4 साल के भीतर अपने वीज़ा को बढ़ाने की अर्जी दे सकते हैं। नियमों के मुताबिक, संघीय अनुमति के बिना F-J वीज़ा धारक 4 साल से ज्यादा समय तक अमेरिका में नहीं रुक पाएंगे। इस अंतिम नियम को जल्द ही फेडरल रजिस्टर में जारी किया जाएगा।