अमेरिका के इस रेस्टोरेंट में 'न्यूड डाइनिंग' की शुरुआत, पुरुषों के लिए टिकट महंगी
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक स्टीकहाउस ने अपने वयस्क ग्राहकों के लिए महीने में एक बार 'न्यूड डाइनिंग' की सुविधा शुरू की है। इस खास अनुभव के लिए पुरुषों को $250 और महिलाओं को $150 का भुगतान करना होगा। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि उन्होंने ग्राहकों को कुछ नया अनुभव देने और नए लोगों को आकर्षित करने के मकसद से यह कदम उठाया है।