अमृतसर: ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 नाबालिगों सहित 9 लोग गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ISI के इशारे पर काम करने वाले एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 4 नाबालिगों सहित कुल 9 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और 4 पेट्रोल बम बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि ये आरोपी विदेश में मौजूद अपने आकाओं के संपर्क में थे और उन्हें सुरक्षा संस्थानों से जुड़ी गुप्त जानकारियां मुहैया करा रहे थे।