अमृतसर हवाई अड्डे के निकट संदिग्ध ड्रोन दिखे, 7 उड़ानों का मार्ग बदला गया
अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिचालन क्षेत्र के नजदीक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 7 उड़ानों को दिल्ली की ओर मोड़ दिया है, जिनमें दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। रविवार रात लगभग 10 बजे हुई इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा तंत्र को चौकस कर दिया गया और पंजाब पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।