अमीर जोड़े ने हनीमून पर उड़ाए 1.5 करोड़ रुपये, प्राइवेट जेट से की कई देशों की सैर
अल्ट्रा-लग्ज़री ट्रैवल एक्सपर्ट अनेरी शाह ने बताया कि एक बेहद अमीर जोड़े ने अपने हनीमून के लिए 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए। इस ट्रिप के दौरान उन्होंने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया और दुनिया के कई देशों की यात्रा की। वे दुनिया के सबसे महंगे और शानदार रिज़ॉर्ट्स में रुके और उन्होंने कई अनछुए समुद्र तटों, रेनफॉरेस्ट और पहाड़ी इलाकों का आनंद लिया। इस जोड़े ने ऐसे रिज़ॉर्ट्स में ठहरने का विकल्प चुना, जिनकी बुकिंग एक साल पहले ही करनी पड़ती है।