अमीन हाजी का खुलासा: 'लगान' के बाद करियर पर लगा ब्रेक, झेलनी पड़ी तंगी
फिल्म 'लगान' में वाघा का रोल प्ले करने वाले कलाकार अमीन हाजी ने बताया कि इस फिल्म की कहानी काफी अलग और शानदार थी। उन्होंने कहा, 'उस फिल्म के बाद मुझे जो भी काम के ऑफर मिले, वे 'लगान' के सामने काफी फीके थे।' अमीन ने आगे बताया, 'लगान के बाद मेरा करियर पूरी तरह ठप हो गया था। मुझे काम मिलना बंद हो गया और मैंने जीवन में काफी संघर्ष भरे दिन देखे हैं।'