अमित शाह के 'वंदे मातरम' वाले बयान पर खरगे का पलटवार, बोले- जब मैं विधायक था, तब वे बच्चे थे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गृहमंत्री अमित शाह की 'वंदे मातरम' संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब शाह बच्चे थे और आज वे हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।" उन्होंने सवाल किया कि आज़ादी की लड़ाई कांग्रेस के लोगों ने लड़ी थी, क्या आप लोग भी उसमें शामिल थे? गौरतलब है कि अमित शाह ने खरगे और सोनिया गांधी पर 'वंदे मातरम' का अनादर करने का इल्जाम लगाया था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
अमित शाह के 'वंदे मातरम' वाले बयान पर खरगे का पलटवार, बोले- जब मैं विधायक था, तब वे बच्चे थे | ShortKT