अमित शाह के बयान की मांग को लेकर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन
गुरुवार को विपक्षी दलों ने संसद परिसर में मार्च निकालकर गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण की मांग की। विपक्ष राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा वसूली में कथित धांधली और CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में गृह मंत्री के बयान पर अड़ा हुआ है। गौरतलब है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के समय पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया था।