अमित शाह के अलवर आगमन से पूर्व विरोध की तैयारी कर रहे छात्र हिरासत में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे के मद्देनजर राजस्थान पुलिस ने कुछ कॉलेज छात्रों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि ये छात्र गृह मंत्री को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराने की फिराक में थे। छात्रों की मांगों में जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई लाठीचार्ज की घटना, क्षेत्र की बदहाल सड़कें और छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने जैसे मुद्दे शामिल थे।