अमित शाह का दो दिवसीय पुडुचेरी दौरा, मुख्यमंत्री ने की अगवानी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन की यात्रा पर पुडुचेरी पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन समेत कई अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। अपनी इस यात्रा के दौरान शाह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और आला अधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। पुडुचेरी आने से पहले, उन्होंने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में स्थित अरुणाचलेश्वर मंदिर में दर्शन किए और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।