अमित मालवीय के बीजेपी आईटी सेल प्रमुख का पद छोड़ने के पीछे की असल वजह क्या है?
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमित मालवीय ने पिछले 11 सालों से बीजेपी आईटी सेल की कमान संभालने के बाद कई बार अपने पद से हटने की पेशकश की थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद उन्होंने पार्टी आलाकमान के साथ इस विषय पर बातचीत भी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उम्र कम होने की वजह से उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या सचिव जैसे पदों पर नियुक्त करना फिलहाल मुमकिन नहीं था।