अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच क्या है रिश्ता? 'बिग बी' ने खुद किया खुलासा
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान के साथ अपने और अपने परिवार के खास रिश्ते का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, "राज कपूर जी की बेटी रितु के बेटे निखिल नंदा की शादी मेरी बेटी श्वेता से हुई है।" निखिल नंदा दरअसल करीना कपूर के कजिन भाई हैं। चूंकि सैफ ने करीना से शादी की है, इसलिए वह अमिताभ बच्चन के दामाद के कजिन के पति लगते हैं।