अमरनाथ यात्रियों के लिए पीएम मोदी का संदेश, इन 5 बातों का पालन करने का आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों के नाम एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने पांच विशेष संकल्प लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "यात्रा के दौरान साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें, सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करें, अपने यात्रा बजट का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय सामान खरीदने में खर्च करें, यात्रा पूरी होने पर अपने भाई-बहनों को एक पौधा उपहार में दें और विकसित भारत बनाने के मिशन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।"