अमरनाथ यात्रा का आगाज: 57 दिनों तक चलेगी तीर्थयात्रा, 4 लाख भक्तों के आने का अनुमान
आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है, जो 28 अगस्त तक कुल 57 दिनों तक जारी रहेगी। तीर्थयात्रियों का पहला समूह, जिसमें 4,822 श्रद्धालु शामिल हैं, कश्मीर पहुंच गया है। इस साल 4 लाख से ज्यादा भक्तों के बाबा बर्फानी के दर्शन करने की संभावना है। यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।