अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20I में 20 गेंदों के भीतर 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे फुल मेंबर नेशन के लिए खेलते हुए टी20I में 20 या उससे कम गेंदों में 5 बार फिफ्टी जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह खास उपलब्धि बुधवार को इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए पहले टी20 मुकाबले के दौरान हासिल की।