अभिषेक बच्चन की इस अजीब आदत का अमिताभ ने किया खुलासा, 'केबीसी' पर बताई बात

'कौन बनेगा करोड़पति-16' के सेट पर अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक के खान-पान से जुड़ी एक दिलचस्प बात साझा की। बिग बी ने बताया, "अभिषेक की एक बहुत ही अजीब आदत है कि वह बिल्कुल भी फल नहीं खाते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर दूध से बनी कोई डिश हो तो वह फिर भी थोड़ा सोच सकते हैं, लेकिन फलों के नाम पर वह बिल्कुल भी राजी नहीं होते।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
अभिषेक बच्चन की इस अजीब आदत का अमिताभ ने किया खुलासा, 'केबीसी' पर बताई बात | ShortKT