अभिनेत्री जिया शंकर ने की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

'बिग बॉस ओटीटी-2' और कई अन्य टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री जिया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड करण धनक के साथ सगाई कर ली है। जिया ने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल की तस्वीरें साझा करते हुए एक नोट में लिखा, "शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है, जब उसकी सबसे कम उम्मीद होती है।" खबरों के मुताबिक, करण धनक अमेरिका में रहने वाले एक व्यवसायी हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
अभिनेत्री जिया शंकर ने की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें | ShortKT