अभिजीत दीपके को मिली कॉकरोच वाली राखी, साथ में लिखा था 'इस्तीफा मुबारक'

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रक्षाबंधन के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में एक ऐसी राखी दिखाई दे रही है जिसे कॉकरोच के आकार में बनाया गया है। राखी के साथ एक संदेश भी लिखा था, जिसमें कहा गया, 'राखी और इस्तीफा मुबारक।' बता दें कि हाल ही में CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई थी।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
अभिजीत दीपके को मिली कॉकरोच वाली राखी, साथ में लिखा था 'इस्तीफा मुबारक' | ShortKT