अभिजीत दीपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल, पिता की आय की जांच की मांग
सूरत के आरटीआई एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके की वित्तीय स्थिति की जांच की मांग की है। भगवानराव दीपके एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। तिवारी ने यह सवाल खड़ा किया है कि एक रिटायर्ड कर्मचारी होने के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की विदेश में हुई महंगी पढ़ाई का खर्च किस तरह उठाया। इसके साथ ही, उन्होंने CJP की फंडिंग और उसकी कानूनी स्थिति की भी गहन जांच किए जाने की मांग की है।