अब 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास की सुविधा, जानिए किसे होगा लाभ
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास की सेवा शुरू कर दी है। अब आप 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन लोकल पास बनवा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग उठा सकेंगे। टोल प्लाजा की पूरी सूची देखने के लिए आप पर विजिट कर सकते हैं।