अबू धाबी का भारत में भारी निवेश के पीछे क्या है कारण?
अबू धाबी की ओर से भारत में अरबों डॉलर का निवेश किया जा रहा है। वहां का प्रमुख सॉवरेन वेल्थ फंड लगातार भारतीय मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म, हेल्थकेयर, रिन्यूएबल एनर्जी, एयरपोर्ट्स और बैंकिंग जैसे सेक्टरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है। जानकारों का मानना है कि भारतीय बाजार काफी मजबूत स्थिति में है, जो उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो अल्पकालिक उतार-चढ़ाव से परे भविष्य की संभावनाएं देख रहे हैं।