अफगानिस्तान में 24 लाख छात्राएं शिक्षा से वंचित, महिलाओं पर सख्त प्रतिबंध जारी
तालिबान के सत्ता में आने के पांच साल बाद भी अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के हालात चिंताजनक हैं। वर्तमान में लगभग 24 लाख लड़कियां माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं। उनके काम करने, पढ़ने और बाहर निकलने पर लगातार रोक लगी हुई है। देश में गहराते आर्थिक संकट और मानवीय मदद में आई कमी ने स्थिति को और खराब कर दिया है। इसके अलावा, अफीम की खेती में भी 95 प्रतिशत की भारी कमी देखी गई है।