अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान में हुए हालिया हमलों के जवाब में उन्होंने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में स्थित ISIS के अड्डों को हवाई हमलों के जरिए निशाना बनाया है, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। मंत्रालय के अनुसार, इन ठिकानों से काबुल में हमले की साजिश रची जा रही थी। तालिबान ने स्पष्ट किया कि वे हर उस स्थान पर कार्रवाई करेंगे जो उनकी सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करेगा।