अपहरण के बाद जिंदा जलाई गईं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर कौन थीं?
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं मनजीत कौर का 26 अगस्त को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें पहले अगवा किया गया था और फिर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। मनजीत एक मेकअप आर्टिस्ट थीं, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने मेकअप और गानों के वीडियो साझा किया करती थीं। हरियाणा की रहने वाली मनजीत मोहाली के खरड़ इलाके में रहती थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.46 लाख फॉलोअर्स थे।