अन्ना हजारे पर अभिजीत दीपके का विवादित बयान, पूछा- कब तक बुजुर्ग तय करेंगे युवाओं का भविष्य?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन में अन्ना हजारे को जोड़ने के सवाल पर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि जो लोग 60-70 साल के हो चुके हैं, उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए। उन्हें आश्रम में जाकर रहना चाहिए। आखिर कब तक ये बुजुर्ग लोग छात्रों का भविष्य निर्धारित करते रहेंगे?" गौरतलब है कि 59 वर्षीय सोनम वांगचुक सीजेपी के समर्थन में अनशन पर बैठे हैं।