अनुष्का से प्रियंका तक, इन सितारों ने भारत छोड़कर विदेश को बनाया अपना आशियाना
इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें रेबेल किड के नाम से जाना जाता है, ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह अब भारत छोड़कर न्यूयॉर्क में बस गई हैं। मनोरंजन जगत की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रहती हैं, जबकि अनुष्का शर्मा का ठिकाना लंदन है। आर माधवन दुबई में और मल्लिका शेरावत अमेरिका में बसी हुई हैं। शादी के बाद प्रीति ज़िंटा भी अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। इसके अलावा, संजय दत्त का परिवार भी दुबई में रहता है।