अनुष्का रंजन बनीं जुड़वां बेटियों की मां, कपल ने रखा ये प्यारे नाम
अभिनेत्री और मॉडल अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील के घर दो बेटियों का जन्म हुआ है। 35 साल की अनुष्का ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, जिनका नाम उन्होंने वीरा और माही रखा है। इस खुशी के मौके पर आदित्य ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारी खुशियां आ गई हैं और उन्होंने हमारी दुनिया को रोशन कर दिया है। हमारा दिल इस समय प्यार से भर गया है।"