अनशन खत्म होने के 12 दिन बाद सोनम वांगचुक ने बताया अपना हाल, वजन को लेकर दी जानकारी
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने के 12 दिन बाद अपनी सेहत की जानकारी साझा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने बताया कि अनशन के दौरान उनका जो 11 किलो वजन कम हुआ था, उसमें से 6 किलो वजन उन्होंने फिर से हासिल कर लिया है। वांगचुक ने आगे कहा कि देश, युवाओं और लोकतंत्र के प्रति उनका विश्वास फिर से मजबूत करने के लिए वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं।