अनलिमिटेड हेल्थ इंश्योरेंस क्या है? बिना किसी खर्च की सीमा के पाएं बेहतर इलाज
अनलिमिटेड हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में सालाना इलाज के खर्च पर कोई ऊपरी सीमा नहीं होती है। बीमा कंपनियां इसमें वेटिंग पीरियड, एक्सक्लूजन और सब-लिमिट जैसी कुछ शर्तों के साथ बड़े चिकित्सा खर्चों का भुगतान करती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत और जीवनशैली में बदलाव के कारण, युवाओं, विशेष रूप से मिलेनियल्स और जेन-Z के बीच ये प्लान तेजी से पसंद किए जा रहे हैं।