अदाणी ग्रुप शिवपुरी में स्थापित करेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मिसाइल निर्माण प्लांट
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी में अदाणी ग्रुप के ₹2,500 करोड़ के मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग सेंटर का शिलान्यास किया। यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल कॉम्प्लेक्स होगा, जिसमें टीएनटी, मिसाइल और कंपोज़िट-प्रोपेलेंट के निर्माण की सुविधाएं होंगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए करीब 5,000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।