अदनान सामी ने याद किया वो पल, जब डॉक्टर ने पिता के सामने कहा था कि अब सिर्फ 6 महीने की जिंदगी बची है
अदनान सामी ने उस वाकये का जिक्र किया जब डॉक्टर ने उनके पिता की मौजूदगी में उन्हें चेतावनी दी थी कि बढ़ते वजन की वजह से उनके पास महज 6 महीने का वक्त बचा है। गायक ने बताया, "मुझे इस बात का दुख हुआ कि उन्होंने मेरे पिता के सामने यह बात कही... क्योंकि परिवार के लोग बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं।" अदनान के अनुसार, उन्होंने उस समय उस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया था।