अटल बिहारी वाजपेयी को मिला था शादी का अनोखा प्रस्ताव, दहेज में मांगा था पूरा पाकिस्तान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पाकिस्तान यात्रा से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया साझा किया था। उन्होंने बताया कि उस दौरान एक महिला ने वाजपेयी जी के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा और बदले में कश्मीर को तोहफे के तौर पर मांग लिया। इस पर वाजपेयी जी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें शादी करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे दहेज के रूप में पूरा पाकिस्तान चाहते हैं।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
अटल बिहारी वाजपेयी को मिला था शादी का अनोखा प्रस्ताव, दहेज में मांगा था पूरा पाकिस्तान | ShortKT