अजिंक्य रहाणे को रिटायरमेंट पर BCCI से क्या सुविधाएं मिलेंगी? पेंशन रुकने की क्या है वजह?
पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 85 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसके चलते उन्हें BCCI की कल्याणकारी योजना के अंतर्गत हर महीने 70,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा, उन्हें 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और अन्य मेडिकल सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। हालांकि, यदि रहाणे BCCI में किसी ऐसे पद पर काम करते हैं जिसके लिए उन्हें वेतन मिलता है, तो उनकी पेंशन रोक दी जाएगी। पद से हटने के बाद यह पेंशन दोबारा शुरू की जा सकती है।