अच्छी सैलरी के बाद भी क्यों खत्म हो जाते हैं पैसे? इन 6 गलतियों से बचें
जानकारों का कहना है कि पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी 6 बड़ी गलतियों की वजह से लोग बचत नहीं कर पाते हैं। इनमें हर महीने का बजट तैयार न करना, निवेश करने में देरी करना, सारी जमा-पूंजी सिर्फ सेविंग्स अकाउंट में रखना, क्रेडिट कार्ड और 'बाय नाउ पे लेटर' जैसी सुविधाओं का जरूरत से ज्यादा उपयोग करना, मुश्किल समय के लिए फंड न बनाना और अपने वित्तीय लक्ष्यों की समय-समय पर जांच न करना शामिल है।