अगस्त में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में डाले ₹30,919 करोड़, लगातार दूसरे महीने जारी रहा निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने अगस्त के दौरान भारतीय शेयर बाजार में ₹30,919 करोड़ का निवेश किया है। जुलाई में ₹20,200 करोड़ की खरीदारी के बाद, यह लगातार दूसरा महीना है जब विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनियों के अच्छे नतीजों, मजबूत आर्थिक गतिविधियों और रुपये में स्थिरता के कारण भारतीय बाजार के प्रति निवेशकों का भरोसा फिर से बढ़ रहा है।