अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले ही पवन पांडेय की जीत का दावा क्यों किया?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही अखिलेश यादव ने फैजाबाद (अयोध्या) सीट से तेज नारायण पांडेय, जिन्हें पवन पांडेय के नाम से जाना जाता है, की जीत की घोषणा कर दी है। अखिलेश के बेहद करीबी माने जाने वाले पवन पांडेय ने लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अयोध्या सदर सीट से चुनाव लड़कर बीजेपी के दिग्गज नेता लल्लू सिंह को मात दी थी।