अखिलेश यादव की बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को चेतावनी, 10 मिनट में पोस्ट हटाने को कहा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "मैं सांसद को 10 मिनट का समय देता हूं कि वे अपने झूठे ट्वीट और पोस्ट को हटा लें, वरना उनके खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।" दरअसल, निशिकांत दुबे ने एक खबर को शेयर किया था जिसमें दावा किया गया था कि दान चोरी का आरोपी टिन्नू, अखिलेश के संपर्क में था। इस पर तंज कसते हुए दुबे ने लिखा था, "टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था?"