अखिलेश यादव का कन्नौज पुलिस पर गंभीर आरोप, सोने की बरामदगी को लेकर उठाए सवाल

यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार से लगभग 10 किलोग्राम सोना जब्त किया। इस मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुल 26 सोने के बिस्किट बरामद किए थे, लेकिन आधिकारिक तौर पर केवल 10 ही दिखाए गए। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा, 'दस दिखाया, सोलह गटकाया; भाजपा की पुलिस की माया।'

by shortkt.com
19 घंटे पहले
अखिलेश यादव का कन्नौज पुलिस पर गंभीर आरोप, सोने की बरामदगी को लेकर उठाए सवाल | ShortKT