अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के विरुद्ध तीनों फॉर्मेट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया
इंग्लैंड के साथ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि के साथ ही अक्षर इंग्लैंड के खिलाफ तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले भारत के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने ही यह कारनामा किया है।