अक्षय खन्ना का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया, पब्लिक में कम ही आते हैं नज़र

अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर देखा गया, जिसका एक वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में अक्षय ने अपने सिर को कपड़े से ढका हुआ है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस अंदाज़ की तुलना साईं बाबा के लुक से की है। वहीं, एक प्रशंसक ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'द एक्टिंग किंग अक्षय खन्ना। 😎💯'

by shortkt.com
4 घंटे पहले
अक्षय खन्ना का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया, पब्लिक में कम ही आते हैं नज़र | ShortKT